26 Apr 2024, 01:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील की जेल में भिड़े ड्रग्स से जुड़े दो गैंग, 60 कैदियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2017 1:34AM | Updated Date: Jan 3 2017 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील में अमाजोनास राज्य के मनाउस शहर की जेल में रविवार रात कैदियों के दो गुटों के बीच भड़के दंगों में कम से कम 60 कैदियों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
राज्य के सुरक्षा प्रमुख सर्जियो फोंटेस ने बताया कि उन्हें इन दंगों में और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यह ड्रग्स तस्करी करने वाले कैदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला है।
               
आमेजन राज्य जेल सचिव पेड्रो फ्लोरेंसियो ने कहा कि यह दंगा एक बदले की कार्रवाई है जो ब्राजील में हाल के दिनों में अपराधिक गुटों के बीच चले आ रहे हिंसा का हिस्सा है। दंगा कल देर रात भड़की थी और इसपर आज सुबह सात बजे काबू पाया जा सका।
           
उन्होंने बताया कि अधिकारी अभी भी कैदियों की गिनती कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने कैदी इस झड़प का फायदा उठा कर भाग गए हैं। अबतक मिली जानकारी के अनुसार दंगे के दौरान 300 कैदी भाग चुके हैं। 
        
गौरतलब है कि ब्राजील में जेलों  की हालत बहुत खराब है और यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे जाते हैं जिसकी वजह से गुटबाजी के वर्चस्व को लेकर जेलों में दंगे होना आम बात हैं। ऐनसियो जोबिम प्रिजन कम्पलैक्स जहां यह दंगे हुये हैं वहां केवल 590 कैदियों को रखे जाने की जगह है जबकि फिलहाल वहां 2,230 कैदियों को रखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »