25 Apr 2024, 15:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की आतंकी हमले में पूर्व सांसद के बेटे समेत 2 भारतियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2017 8:34PM | Updated Date: Jan 1 2017 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तुर्की के नाइट क्लब में नए वर्ष के जश्न के दौरान रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में मारे गए 39 लोगों में पूर्व सांसद के बेटे समेत दो भारतीय भी शामिल हैं।      
       
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज में एक ट्वीट में भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। विदेश मंत्री ने ट्वीट में लिखा,"मेरे पास तुर्की से बुरी खबर है। इस्तांबुल हमले में दो भारतीयों की जानें गई हैं। भारतीय राजदूत इंस्तांबुल के लिए रवाना हो गए हैं।
 
विदेश मंत्री ने बताया कि मृतकों में गुजरात से राज्यसभा की पूर्व सांसद खुशी शाह का बेटा आबिस रिजवी भी शामिल है। हमले में मारे गए 21 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें पांच तुर्की के तथा 16 अन्य देशों के हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »