24 Apr 2024, 06:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2017 का धमाकेदार आगाज, न्यू ईयर के जश्न में डूबी पूरी दुनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2016 7:19PM | Updated Date: Jan 1 2017 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल के का जश्न पूरे जोश और खूशी के साथ मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों में बड़ी ही खुशी के साथ 2017 का स्वागत किया। 

लोगों ने नव वर्ष के मौके पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। भारत के अलावा यूरोप के देशों में भी नए साल का बड़े ही धूम-धाम से स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नए साल ने सबसे पहले दस्तक दी। 

इसी के साथ सभी लोग नए साल के जश्न में डूब गए। रंग बिरंगी रोशनी और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज के साथ लोगों ने भी नव वर्ष पर एक-दूसरे को बधाईयां दीं।

जबरदस्त आतिशबाजी के साथ न्यूजीलैंड के लोगों ने साल 2017 का स्वागत किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी खूब धूम-धाम से नए साल का जश्न मनाया। वहीं दुनिया के तमाम देशों में भी नए साल का जश्न शानदार मनाने के लिए तैयारियां की हुई हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »