25 Apr 2024, 07:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजदूत की हत्या के जुर्म में बीवी गिरफ्तार, प्रेमी संग रची थी साजिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2016 11:56AM | Updated Date: Dec 31 2016 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। ब्राजील में यूनान के राजदूत की हत्या  के शक में रियो द जेनेरो पुलिस ने उनकी पत्नी और तीन दूसरे लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि किरीआकोस अमरीदिस की पत्नी और एक स्थानीय पुलिसकर्मी के बीच अफेयर था और इसी वजह से दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची।  
 
यूनान के राजदूत अमरीदिस पिछले सोमवार से लापता थे। गौरतलब है कि गत गुरुवार को रियो द जेनेरो के बाहरी इलाके में एक सड़क पर बने फ्लाईओवर के नीचे एक जली हुई कार मिली थी जिसमें श्री अमरीदिस का शव था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »