24 Apr 2024, 16:44:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के पूर्वी तट के नजदीक 5.5 तीव्रता का भूकंप: USGS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2016 10:37AM | Updated Date: Dec 31 2016 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। जापान के पूर्वी तट के नजदीक आज 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि मध्यम तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र तोक्यो के उत्तरपूर्व में 244 किलोमीटर की दूरी कर 11 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटके सुबह पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) के कुछ ही देर बाद महसूस किए गए। जापान की भौगोलिक स्थिति की वजह से यहां हर वर्ष भूकंप के कई झटके आते हैं। बुधवार को दायगो शहर के उत्तरपूर्व में 18 किलोमीटर दूर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »