20 Apr 2024, 10:07:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 12:51PM | Updated Date: Dec 30 2016 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिकी देश अर्जेंटीना की एक अदालत ने वर्ष 1994 में यहूदियों के एक सामुदायिक केंद्र में हुए बम विस्फोट के मामले में पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना किर्चनर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। घटना में 85 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2007 से 2015 की अवधि में अर्जेंटीना की राष्ट्रपति रही सुश्री किर्चनर पर ईरान के उन उच्च स्तरीय अधिकारियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप है,

जिन्होंने संदिग्ध रुप से लेबनानी शिया आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को हमले को अंजाम देने का आदेश दिया था। उन पर संदिग्धों के खिलाफ अभियोग टालने के एवज में कथित रुप से ईरान से व्यापारिक लाभ लेने का भी आरोप है। मामले का दिलचस्प तथ्य यह भी है कि वकील अल्बर्टो निसमन ने सबसे पहले यह आरोप लगाया था और जनवरी 2015 में जिस दिन वह इस मामले को कांग्रेस के समक्ष पेश करने वाले थे, उससे एक दिन पहले वह मृत पाए गए। सु किर्चनेर ने स्वयं पर लगे आरोपों को खारिज किया है। दूसरी तरफ ईरान ने भी बम विस्फोट मामले में संलिप्तता से इंकार किया है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »