25 Apr 2024, 10:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आस्ट्रेलिया में हमले की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 12:36PM | Updated Date: Dec 30 2016 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आस्ट्रेलिया में आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने सिडनी में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर हमले की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 40 वर्षीय डेमिएन ओनील को गुरूवार को सिडनी हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह लंदन से आए विमान से उतर रहा था।
 
इससे पहले पिछले सप्ताह मेलबर्न में पुलिस ने छापे मारे थे और सिडनी के महत्वपूर्ण स्थानों पर क्रिसमस की पूर्व संध्या हमला किए जाने की इस्लामिक स्टेट से प्रेरित योजना को विफल किया था। न्यू साउथवेल्स प्रांत के कार्यकारी उपायुक्त फ्रेंक मेनिल्ली ने यहां संवाददाताओं को बताया कि डेमिएन किसी समूह से संबद्ध नहीं है। पुलिस ने डेमिएन को अदालत में पेश किया, जहां उसकी जमानत की अर्जी नामंजूर कर दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »