20 Apr 2024, 17:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने एच-7 एन-9 बर्ड फ्लू की नए मामले की पुष्टि की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 11:33AM | Updated Date: Dec 30 2016 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में शंघाई के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एच-7 एन-9 बर्ड फ्लू के संक्रमण से एक व्यक्ति के पीड़ित होने के नए मामले की पुष्टि की है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। शंघाई में इससे पहले इसी महीने एच7एन9 से एक व्यक्ति के पीड़ित होने का मामला सामने आ चुका है। 2.4 करोड़ की आबादी एवं चीन के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहर शंघाई में सर्दी के मौसम में बर्ड फ्लू के प्रकोप की सबसे अधिक आशंका रहती है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »