19 Apr 2024, 23:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

देर से आएगा नया साल, एक सेकंड लंबा है 2016

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 10:57AM | Updated Date: Dec 30 2016 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अगर साल 2017 का इंतजार कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। इस साल के समाप्त होने में आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। यह साल 2016 एक सेकंड लंबा होने वाला है। दरअसल, इस साल 31 दिसंबर को 6:59:59 बजे एक और लीप सेकंड है, इसलिए दुनियाभर की तमाम घड़ियों में एक और सेकंड जोड़ा जाएगा। 
 
नववर्ष की पूर्वसंध्या पर वैश्विक घड़ी में एक लीप सेकंड जुड़ने के कारण ऐसा होगा। वॉशिंगटन डीसी के अमेरिकी नौसेना वेधशाला के मास्टर क्लॉक फैसिलिटी में समन्वित वैश्विक समय (यूटीसी) के अनुसार 23 बजकर 59 मिनट और 59 सेकंड पर एक अतिरिक्त सेकंड जोड़ा जाएगा। भारतीय मानक समयानुसार 1 जनवरी को सुबह 05:29:59 पर यह इजाफा प्रभावी होगा।
 
ऐतिहासिक रूप से समय पृथ्वी द्वारा खगोलीय पिंडों की परिक्रमा पर निर्भर करता था और इसी संदर्भ में सेकंड को परिभाषित किया जाता था। एटॉमिक क्लॉक्स के आविष्कार के बाद सेकंड की गणना पृथ्वी की परिक्रमा से अलग हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »