25 Apr 2024, 12:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नए वर्ष पर हमले का षड्यंत्र रचने वाले पांच आतंकवादी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 4:46PM | Updated Date: Dec 28 2016 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश पुलिस ने नए वर्ष के अवसर पर आतंकवादी हमले का षड्यंत्र रचने वाले पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। समझा जाता है कि पांचों गिरफ्तार आतंकवादी जमात उल मुजाहिद्दीन बंगलादेश से संबद्ध है। आतंकवादियों के इस संगठन ने जुलाई में ढाका के कैफे पर भी हमला किया था जिसमें 22 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे। पुलिस की आतंकवाद विरोधी इकाई के प्रमुख मोमीसल इस्लाम ने संवाददाता सम्मेलन में पांचों आतंकवादियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इनके पास से 60 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस प्रमुख ने यह नहीं बताया कि आतंकवादी किस स्थान पर हमला करने वाले थे। गिरफ्तार आतंकवादियों को संवाददाताओं के समक्ष भी पेश किया गया। इनकी गिरफ्तारी ढाका में मंगलवार को रात छापामार कर की गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »