25 Apr 2024, 17:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वर्ष 2016 में दुनियाभर में छाए रहे डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 12:35PM | Updated Date: Dec 28 2016 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में इस वर्ष कई देशों में सत्ता परिवर्तन और उल्लेखनीय घटनाक्रम हुए लेकिन सत्ता का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हुआ जहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर पूरे विश्व को हैरत में डाल दिया। नवम्बर में चुनाव में जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विजय की भविष्यवाणी की गई थी

और उन्हे मजबूत दावेदार माना जा रहा था,ऐसे में श्री ट्रंप ने श्रीमती क्लिंटन को पराजित करके दुनिया को हैरत में डाल दिया। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि तमाम चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में श्रीमती क्लिंटन को राष्ट्रपति पद की पहल पसंद माना जा रहा था लेकिन इन सभी सर्वेक्षणों और पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए 70 वर्षीय अरबपति कारोबारी श्री ट्रंप ने जीत दर्ज की और आठ वर्ष के अंतराल के बाद व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया। वह 20 जनवरी 2017 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »