20 Apr 2024, 15:32:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके,सुनामी की चेतावनी वापस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2016 12:08PM | Updated Date: Dec 26 2016 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंटियागो। चिली में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके के बाद जारी सुनामी किए गए चेतावनी को वापस ले लिया गया है और दक्षिण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से घर लौटने को कहा गया है। चिली के राष्ट्रीय आपात  कार्यालय(ओनेमी) के अनुसार भूकंप के झटको के तीन घंटे के बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई।
 
सुनामी के मद्देनजर लगभग पांच हजार लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था अब इन लोगों को घर वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। ओनेमी ने कहा कि भूकंप के कारण एक पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 20 हजार घरों को बिजली की आपूर्ति रुक गई है जिसे बहाल करने के लिये कर्मचारी काम कर रहे है।
इससे पहले  अमेरिकी मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र प्यूरिटो रिको से 225 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में धरती की सतह से 15 किलोमीटर की गहराई पर था। अमेरिका स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने बताया कि भूकंप के केन्द्र के एक हजार किलोमीटर के क्षेत्र में आसपास के लिए
 
सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। ओनेमी ने आशंका व्यक्त किया था कि सुनामी की पहली लहर चिली के लाओस क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार रात एक बजे के आसपास आ सकती हैं। ओनेमी के अनुसार भूकंप से किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »