28 Mar 2024, 20:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरियाई सेना ने किया बोको हराम के अहम ठिकाने पर कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 3:14PM | Updated Date: Dec 25 2016 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूजा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि उत्तरपूर्वी सम्बीसा के वन क्षेत्र में इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम के अहम शिविर पर सेना ने कब्जा कर लिया है। श्री बुहारी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी सेना प्रमुख ने शुक्रवार को दी थी।
 
श्री बुहारी ने कहा कि शिविर में रहने वाले आतंकवादी वहां से भाग गए हैं और छिपने का कोई स्थान ढूंढ रहे हैं। श्री बुहारी ने कहा कि आतंकवादी कहीं छिप नहीं पाऐंगे और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि नाइजीरियाई सेना ने पिछले कई सप्ताहों से सम्बीसा के जंगलों में बोको हराम आतंकवादी संगठन के खिलाफ अभियान चला रखा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »