20 Apr 2024, 17:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्लेन हाईजैक: सभी यात्री को छुड़ाया गया, हाईजैकर्स ने किया सरेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2016 9:07PM | Updated Date: Dec 23 2016 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वालेटा। शुक्रवार को लीबिया के एक यात्री विमान को हाईजैक करके माल्टा की राजधानी वलेत्ता ले जाया गया है। हाईजैक विमान से लगभग सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। हाईजैक करने वाले दोनों हाईजैकर्स ने सरेंडर कर दिया है।
 
अफ्रीकिया एयरवेज के A320 प्लेन ने लीबिया के अंदर ही उड़ान भरी थी। इसमें 118 लोग सवार थे। दो हाईजैकर्स प्लेन के अंदर घुसे और विमान को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी। लीबिया सरकार ने इस हाईजैक की आधिकारिक पुष्टि की है। 
 
यात्रियों को छोड़ने के बाद अब हाईजैकर्स ने भी सरेंडर कर दिया है। उन्होंने माल्टा में शरण की मांग की है।  हालांकि वहां की सरकार ने इस पर क्या फैसला लिया है अबतक यह साफ नहीं हो सका  है। 
 
सरकारी अफ्रीकियाह एयरवेज A320 विमान अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर था। यह सबाह से त्रिपोली जा रहा था। विमान में 111 यात्री और क्रू मेंबर के सात सदस्य थे, जिसमें 82 पुरुष , 28 महिला और 1 बच्चा शामिल था। 
 
माल्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ट्वीट किया कि, हवाई अड्डे पर गैरकानूनी गतिविधि हुई है। आपात टीमें रवाना कर दी गई हैं। विमान को सैन्य वाहनों द्वारा घेराबंदी किए हुए देखा जा सकता है और सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। 
 
कहां है माल्टा?
माल्टा यूरोप का एक छोटा सा देश है जो लीबिया की उत्तरी सीमा से करीब 500 किलोमीटर दूर है। इस देश को ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »