25 Apr 2024, 12:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन कभी नहीं गए स्कूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2016 12:53PM | Updated Date: Dec 23 2016 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने कहा है कि वे कभी स्कूल नहीं गए। उन्होंने विभिन्न कारणों से घर में स्कूली पढ़ाई की। वे बुधवार को इस्लामाबाद के समीप कैडेट कॉलेज हसन अब्दुल में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। हुसैन का संबंध पाकिस्तान के वित्तीय केंद्र कराची से है जहां उनका परिवार विभाजन के बाद आगरा से पहुंचकर बस गया था।
 
उनकी प्रारंभिक जिंदगी बहुत ही सामान्य थी। वे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विश्वासपात्र समझे जाते हैं। राष्ट्रपति नियुक्त होने के शीघ्र बाद हुसैन ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह कराची में मदरसे में भी गए। यह पहली बार है कि उन्होंने कहा है कि वह औपचारिक आधुनिक स्कूल प्रणाली से वंचित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »