24 Apr 2024, 12:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शेख हसीना के विमान में गड़बड़ी पर 7 इंजीनियर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 11:13PM | Updated Date: Dec 22 2016 11:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के विमान में आई खराबी के मामले में राष्ट्रीय विमानन कंपनी के सात इंजीनियरों को गिरफ्तार किया गया है। 

हसीना के विमान की पिछले महीने तकनीकी गड़बड़ी के चलते तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंक रोधी और अंतरराष्ट्रीय अपराध शाखा ने  ढाका के विभिन्न स्थानों से इंजीनियरों को गिरफ्तार किया। ये सभी बांग्लादेश की सरकारी विमान कंपनी बिमान बांग्लादेश में इंजीनियर हैं। ढाका पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त यूसुफ अली ने कहा, मामले की जांच चल रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई साजिश थी। इस मामले में एयरलाइन पहले ही इन सात इंजीनियरों समेत अपने नौ अधिकारियों को निलंबित कर चुकी है। 

हाल ही में नागरिक विमानन मंत्री रशीद खान मेनन ने बताया था कि घटना की जांच के लिए तीन समितियां भी बनाई गई थीं। इनका निष्कर्ष है कि गड़बड़ी की वजह मानवीय चूक थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »