19 Apr 2024, 18:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने टाली अपनी क्रिसमस यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 11:45AM | Updated Date: Dec 22 2016 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप ने खराब स्वास्थ्य के कारण क्रिसमस के अवसर पर  अपनी पूर्व निर्धारित यात्राओं को कुछ समय के लिए टाल दिया है।

बंकिघम पैलेस ने आज एक वक्तव्य जारी कर बताया कि 90 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ और 95 वर्षीय उनके पति प्रिंस फिलिप दोनों ही जुकाम से पीड़ित हैं जिसके कारण उन्होंने क्रिसमस पर्व के अवसर पर अपनी यात्राओं को टाल दिया है।

बंकिघम पैलेस के वक्तव्य के अनुसार महारानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप को लंदन से नॉरफोल्क के लिए रवाना होना था जहां वे सैंडंरिंघम स्थित अपने आवास पर पारंपरिक रूप से क्रिसमस मनाते हैं। गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ, दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली जीवित सम्राज्ञी हैं। 

बंकिघम पैलेस के वक्तव्य के अनुसार महारानी और उनके पति को जुकाम है इसलिए उन्होंने अपनी यात्रा को कुछ समय के लिए टाल दिया है। पिछले 69 वर्षों से विवाह के बंधन में बंधे शाही जोड़े ने मंगलवार को बंकिघम पैलेस में शाही परिवार के सदस्यों के लिए लंच का आयोजन किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »