19 Apr 2024, 22:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में पेरिस हमले से जुड़ा एक संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 10:27AM | Updated Date: Dec 22 2016 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी में मोरक्को के एक नागरिक को इस्लामिक स्टेट की एक शाखा का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पिछले साल पेरिस पर हमला करने वाले संगठन इस्लामिक स्टेट की एक शाखा का सदस्य होने का आरोप है। संघीय अभियोजक कार्यालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि रेडोएन एस को मंगलवार को लोअर सैक्सोनी को गिरफ्तार किया गया।

24 वर्षीय रेडोएन पर अक्टूबर 2014 से 2015 के वसंत के बीच तुर्की और यूनान में  कई फ्लैट किराए पर लेने का आरोप है जिसमें इस्लामिक स्टेट की शाखा के सदस्यों रहे।

अभियोजकों ने अपने वक्तव्य में बताया कि वह इस्लामिक स्टेट के सदस्यों की 15 जनवरी 2015 को बेल्जियम में हुई बैठक के बारे में जानता था। वक्तव्य के अनुसार मई 2015 में जर्मनी लौटने पर भी वह आइएस की शाखा के सदस्यों के संपर्क में था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »