25 Apr 2024, 11:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस कुर्दिश युवती से डर गया IS, रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 9:23PM | Updated Date: Dec 20 2016 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने उस कुर्दिश-दानिश युवती जोआना पलानी की हत्या करने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। 
 
डेनमार्क वापसी के मद्देनजर पलानी को अक्सर दोनों तरफ से धमकियां मिलती रहती हैं। हाल ही में आईएस ने उसकी हत्या का फरमान जारी किया है और हत्या करने वाले को बतौर इनाम 10 लाख डॉलर देने की पेशकश भी की है।
 
आपको बता दें कि 23 साल की पलानी कुर्दिश मूल रुप से डैनिश महिला है जिसने 2014 में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़ दी थी और सीरिया और इराक में आइएसआइएस के खिलाफ लड़ाई में उतर पड़ीं थीं। 
 
फिलहाल पलानी कोपेनहेगन में जेल में कैद है जिसपर मुकदमा चल रहा है। उसके जेल में होने के पीछे वजह यह है कि जून 2015 में उन पर 12 महीने का ट्रैवल बैन लगाया गया था। यदि उसे मामले में दोषी पाया जाता है तो दो साल की सजा हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »