20 Apr 2024, 14:17:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बर्लिन में क्रिसमस बाजार में घुसा ट्रक- 12 लोगों की मौत, 50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 10:52AM | Updated Date: Dec 20 2016 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक ट्रक क्रिसमस मार्केट में घुस गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई वहीं 50 से ज्‍यादा घायल हो गए। यह हादसा बाजार कैसर विलहम मेमोरियल चर्च के पास बने क्रिसमस बाजार में हुआ। बता दें कि यह जगह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है और क्रिसमस करीब होने के चलते यहां घटना के वक्‍त काफी भीड़ थी।
 
जर्मनी के गृह मंत्री ने आतंकी हमले की आशंका से इन्‍कार नहीं किया है। उन्‍होंने कहा है कि ऐसे संकेत मिले हैं कि यह जानबूझकर किया गया हमला है। स्‍थानीय पुलिस के अनुसार वो पोलैंड के एक निर्माण स्‍थल से चोरी हुए ट्रक की शिकायत की जांच कर रहे हैं। इस बीच एक शख्‍स को गिरफ्तार भी किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »