19 Apr 2024, 05:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में आत्मघाती बम विस्फोट, सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2016 9:53AM | Updated Date: Dec 19 2016 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगाजी। लीबिया के बेंगाजी प्रांत में एक आत्मघाती बम विस्फोट में आज सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

सुरक्षा बलों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने गांफौडा जिले में हुए इस विस्फोट को अंजाम दिया। इस क्षेत्र में लीबिया नेशनल आर्मी (एलएनए) के कमांडर खलीफा हफ्तार ने खुद को एक स्वयंभू कमांडर घोषित कर रखा है और मारे गए सभी लोग एलएनए के सदस्य थे।

इससे पहले शनिवार को भी हुए विस्फोट में एलएनए के तीन कर्मी मारे गए थे। एलएनए ने कहा था कि इस लड़ाई में उन्होंने 13 आतंकवादियों को भी मार गिराया था। एलएनए ने लीबिया में आतंकवाद के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »