28 Mar 2024, 19:44:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 5:50PM | Updated Date: Dec 17 2016 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनडेटेड। पापुआ न्यू गिनी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके कारण सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र राबौल से 157 किलोमीटर पूर्व में सतह से 73 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने एक बयान में कहा, बड़े पैमाने पर खतरनाक सुनामी की ऊंची लहरें उठ सकती हैं। केंद्र ने बताया कि पापुआ न्यू गिनी के कुछ तटों पर अगले तीन-चार घंटों में सुनामी आ सकती है। इससे केवल पापुआ न्यू गिनी ही नहीं इंडोनेशिया, सोलोमन द्वीप, पोह्नपी, नाउरो, कोसराए और वनुआतू में भी सुनामी आने की आशंका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »