28 Mar 2024, 21:35:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 8:34PM | Updated Date: Dec 13 2016 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी की राजधानी रियाद में सोमवार को पुलिस ने एक महिला को बिना बुर्का पहने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर करने के कारण गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। मीडिया में इस महिला का नाम मलाक-अल-शेहरी बताया जा रहा है।

 
पुलिस प्रवक्ता फवाज अल मैमन ने कहा कि महिला ने रियाद के पॉपुलर कैफे के बाहर यह फोटो खिंचवाई है, फोटो में महिला ने बुर्का नहीं पहना है। महिला की उम्र 20 साल तक बताई जा रही है। फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है। 
 
बता दें कि यहां महिलाओं को सार्वजनिक जगह पर बिना हिजाब के फोटो खिंचवाने की मनाही है। यहां सिर से पैर तक ढंके रहने के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बेहद सख्त कानून हैं। पुलिस के मुताबिक, इस महिला ने कानून तोड़ा है। 
 
गौरतलब है कि सऊदी में महिलाओं के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबंध लगे हुए है। इस महिला पर पुरुषों के साथ प्रतिबंधित संबंधों को लेकर खुलकर बात करने का आरोप है। कानून के अनुसार यहां महिलाओं को ड्राइव करना भी मना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »