29 Mar 2024, 03:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोमानिया की वामपंथी पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 2:58PM | Updated Date: Dec 13 2016 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुखारेस्ट। रोमानिया की वाम पंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने रविवार को हुए संसदीय चुनावों में केवल 46 प्रतिशत मत प्राप्त कर संसद का चुनाव जीत लिया है। 99 प्रतिशत मतदान केन्द्रों के मतों की गिनती के बाद आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की लम्बे समय से सहयोगी रही ए.एल.डी.ई.पार्टी को छह प्रतिशत वोट मिले हैं।

दक्षिण पंथी मध्यम मार्गी नेशनल लिबरल पार्टी को 20 प्रतिशत वोट मिले हैं। रोमानिया यूनियन पार्टी को नौ तथा यू.डी.एम.आर. पार्टी को छह प्रतिशत वोट मिले हैं। नयी संसद में पार्टियों की सीटों की संख्या की घोषणा इसी सप्ताह की जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »