20 Apr 2024, 18:51:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सर्जिकल स्ट्राइक का असर- PAK के नए सेना प्रमुख ने ISI चीफ को हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2016 10:20AM | Updated Date: Dec 12 2016 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार देर रात अचानक देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख को हटा दिया। उन्होंने बड़ी फेरबदल के तहत सेना के शीर्ष पदों पर कई अहम बदलाव किए। इन बदलावों के पीछे एलओसी पार जाकर भारतीय सैनिकों की सर्जिकल स्ट्राइक का असर माना जा रहा है। 
 
दो सप्ताह पहले ही जनरल राहील शरीफ से पदभार संभालने वाले जनरल बाजवा ने लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार को लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर की जगह आईएसआई का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। 
 
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख जनरल अख्तर पर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने नवंबर 2014 में पद संभाला था। आमतौर पर यह नियुक्ति तीन साल के लिए होती है। 'डॉन' अखबार में छपी खबर के बाद जनरल अख्तर विवादों में घिर गए थे। 
 
सेना ने एक बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर को नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (एनडीयू) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल बिलाल अकबर को चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया है। इसके अलावा कई बड़े पदों पर बदलाव किए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »