26 Apr 2024, 00:23:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी लोगों की नौकरियों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 5:55PM | Updated Date: Dec 10 2016 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया है कि अमेरिकी लोगों की नौकरियों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और एच1-बी वीजा पर यहां आये विदेशी नागरिको को अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां नहीं छीनने दी जाएंगी। श्री ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकी लोगों की जगह विदेशी कामगारों को नौकरी पर रखे जाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा चुनाव अभियान के दौरान भी मैंने यह मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था। मैंने कहा था कि अमेरिकी लोगों का रोजगार वह विदेशी लोगों के लिए छीनने नहीं देंगे। मैं भी यह दोहरा रहा हूं कि अमेरिकी लोगों के रोजगार की रक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »