20 Apr 2024, 15:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोलोमन द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 10:03AM | Updated Date: Dec 9 2016 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। दक्षिण प्रशांत महासागरीय द्वीप समूह सोलोमन में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद सुनामी का खतरा पैदा हो गया है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार देर रात लगभग 11 बजे के करीब (स्थानीय समयानुसार चार बजकर 38 मिनट) पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता के इस भूकंप का केन्द्र सोलोमन द्वीप में प्रांतीय राजधानी किराकिरा से करीब 68 किमी पश्चिम में जमीन से 48 किमी की गहराई में था। विभाग ने भूकंप से बहुत से लोगों तथा संपत्ति के नुकसान होने की आशंका जताई है।

अमेरिका स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने कहा कि इस तेज भूकंप से खतरनाक सुनामी लहरों के सोलोमन द्वीप, वनुआतु, पापुआ न्यू गिनी, नाउरू, न्यू कैलेडोनिया, तुवालु और कोसरे के कुछ तटों पर अगले तीन घंटे के भीतर उठने की आशंका है।

पीटीडब्ल्यूसी ने कहा कि अधिकारी हवाई द्वीप समूह में भी सुनामी के खतरे को देखते हुए लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही यह भी कि हवाई मानक समय के अनुसार शुक्रवार को सुनामी लहरों के उठने की कितनी संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »