28 Mar 2024, 16:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके- 52 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 10:19AM | Updated Date: Dec 7 2016 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। इंडोनेशिया में सुमात्रा के उत्तरी हिस्से में स्थित एचे प्रांत में बुधवार तडक़े भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। भूकंप के तेज झटकों से अफरा-तफरी मच गई ओर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से 52 लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।तेज भूकंप से शहर में कई इमारते ढह गई जिससे करीब 52 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की मलबे में दबे होने की खबर हैं। बचाव कार्य जारी है।   
 
बता दें कि इससे पहले साल 2004 में आचे प्रांत में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी वजह से सूनामी की लहरें भी उठी थीं। तब भी प्रभावित इलाकों में जानमाल का खासा नुकसान हुआ था। भूकंप के ताजा झटकों के बाद इंडोनेशिया के मौसम विभाग का कहना है कि सूनामी की फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन इस बार के भूकंप से भी कई लोगों की जान कई है वहीं सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »