28 Mar 2024, 18:09:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने पांच उग्रवादियों को किया ढेर: रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2016 11:53AM | Updated Date: Dec 6 2016 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों ने जातीय हमलों के लिए बदनाम एक सुन्नी उग्रवादी समूह के पांच सदस्यों को सोमवार को मार गिराया।

सैन्य प्रवक्ता खान वसय ने बताया कि फ्रंटियर कोर ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में एक परिसर पर हमला कर मुठभेड़ में पांच सदस्यों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के सदस्य थे जो पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा दोनों के साथ काम करता है।

प्रांत के गृहसचिव अकबर हरीफल ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में पशिन जिले के हुरामजई गांव में मुठभेड़ की पुष्टि भी की। उल्लेखनीय है कि लश्कर-ए-झांगवी ने पाकिस्तान में हाल में अल्पसंख्यक शियाओं पर कुछ भीषण हमलों की जिम्मेदारी ली है और हाल के वर्षों में सरकारी बलों पर भी हमले किए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »