29 Mar 2024, 18:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक: होटल में आग लगने से 11 लोगों की मौत, कई झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2016 1:50PM | Updated Date: Dec 5 2016 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची के एक  चार सितारा होटल में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। 

पुलिस ने बताया कि शहर के शाहराह -ए -फैसल क्षेत्र के समीप स्थित होटल रीजेंट प्लाजा के भूतल स्थित रसोईघर में सुबह साढ़े नौ बजे भयंकर आग लग गई।  देखते ही देखते आग होटल के अन्य कमरों में फैल गई। होटल में 400 से अधिक कमरे हैं।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार  हादसे में कम से कम 65 लोग झुलसे हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि झुलसने वाले लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं अथवा नहीं।  
 
घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे दमकलों ने  होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने का काम युद्ध स्तर पर शुरु दिया । तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।   
 
कराची शहर के मेयर वसीम अख्तर ने कहा कि विडियो फुटेज में होटल के कुछ अतिथियों को ऊपरी मंजिल से चादरों को खिड़कियों  से बांधकर नीचे उतरते देखा गया।  आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।उन्होंने कहा कि होटल में आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता नहीं था और  फायर अलार्म भी नहीं लगा हुआ था।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान में  अधिकतर इमारतों में स्वास्थ्य और सुरक्षा का उच्च मानक नहीं हैं  और शहर के दमकल विभाग के पास उपकरण भी पर्याप्त नहीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »