26 Apr 2024, 01:08:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया में आग से नौ लोगों की मौत, 25 अन्य लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2016 10:49AM | Updated Date: Dec 4 2016 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आॅकलैंड। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में आॅकलैंड के एक वेयरहाउस में आज पार्टी के दौरान आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लापता हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक इस वेयरहाउस में स्थानीय समय के हिसाब से कल रात साढ़े ग्यारह एक पार्टी के दौरान इस दो मंजिला वेअर हाउस आग की चपेट मे आ गया। हालांकि ये आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चला है।

मुख्य दमकल अधिकारी टेरेसा दिलोच रीड ने  बताया कि इसमें एक पार्टी आयोजित की गई थी और इसी दौरान आग लग गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य लापता हैं।

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग में अपनी 25 वर्षों की सेवा में पहली बार उन्होंने इतना भीषण आग देखा है। आग इतना भीषण था कि इसके कारण वेयर हाउस की छत ढह गयी। उन्होंने बताया कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मृतकों की संख्या में इजाफ हो सकता है। इस पार्टी से जुडी फेसबुक पोस्ट के मुताबिक 176 लोगों को इस में भाग लेना था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »