26 Apr 2024, 04:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने की ताइवान, अफगानिस्तान,सिंगापुर के नेताओं से बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 12:07PM | Updated Date: Dec 3 2016 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान, अफगानिस्तान और सिंगापुर के नेताओं से बातचीत की। श्री ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन से भी फोन पर वार्ता की। श्री ट्रंप की सत्ता हस्तांतरण टीम की प्रवक्ता होप हिक्स ने कहा कि 1979 में राष्ट्रपति जिमी कार्टर द्वारा 'एक चीन नीति' को अपनाए जाने के बाद ताइवान के किसी नेता से बात करने वाले श्री ट्रंप अमेरिका के पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति है।
 
सुश्री हिक्स ने कहा दोनों नेताओं ने ताइवान और अमेरिका के बीच घनिष्ठ आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों पर चर्चा की। हालांकि वांशिगटन में ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारी ने इस बातचीत की पुष्टि नहीं की, लेकिन कहा कि अगर दोनों नेताओं की बात हुई है तो यह 'ऐतिहासिक' है। 1979 में वांशिगटन और बींजिग के आधिकरिक संबंधो की स्थापना के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच यह पहला संपर्क है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »