19 Apr 2024, 22:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शिकागो में इस वर्ष में हत्या के सबसे अधिक 700 मामले दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 3:26PM | Updated Date: Dec 2 2016 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो। अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो में गत दो दशकों में इस वर्ष हत्या के सबसे ज्यादा 700 मामले दर्ज किए गए। शिकागो पुलिस विभाग के अनुसार नवंबर माह में ही हत्या की 77 घटनाएं हो चुकी है जिससे इस वर्ष अब तक कुल 701 हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं।
 
सीपीडी प्रवक्ता फ्रेंक गियानसेमिल्ली के अनुसार गत साल के मुकाबले इस साल हत्या की घटनाओं में 55 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। यहां 1998 में कुल 704  और 1997 में हत्या के 761 मामले दर्ज किए गए हैं।    
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकागो से ज्यादा आबादी वाले शहर लॉस एंजिलिस और न्यूयार्क में दर्ज हत्या के मामले से ज्यादा अकेले शिकागो में दर्ज किए गए। एक समाजसेवी संगठन के संस्थापक विलियम हॉल ने बताया कि यहां हत्या के अधिकतर मामले पश्चिमी और दक्षिण गरीब इलाकों में दर्ज हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »