28 Mar 2024, 18:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द.कोरिया और जापान उत्तर कोरिया पर लगाऐंगे नए प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 11:16AM | Updated Date: Dec 2 2016 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। दक्षिण कोरिया और जापान इस सप्ताह जारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नये प्रस्तावों के तहत उत्तरी कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर सकते हैं। दक्षिण कोरिया की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार दक्षिण कोरिया उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध और कड़े करेगा जिसके तहत वह उत्तरी कोरिया के शासक किम जोन उन के करीबी नेताओं चो रयोंग हे और हवांग प्योंग सो समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम कालीसूची में डालेगा। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहीदी सुग ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जापान उत्तरी कोरिया के सभी जहाजों पर प्रतिबंध लगायेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »