16 Apr 2024, 14:41:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 10:45AM | Updated Date: Dec 2 2016 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित पेरू में शुक्रवार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। यह झटके स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार शाम 5:40 बजे (भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 4:10 बजे) महसूस  किए गए।

भूकंप का केन्द्र पेरू और बोलीविया के सीमा के पास जुलियाका शहर से 77 किलोमीटर दूर जमीन की सतह से महज साढ़े तीन किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »