19 Apr 2024, 20:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों में बापू का चरखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2016 10:26AM | Updated Date: Dec 1 2016 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। टाइम पत्रिका ने 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों के संकलन में चरखे के साथ महात्मा गांधी की वर्ष 1946 की तस्वीर को शामिल किया है। यह श्वेत-श्याम तस्वीर फोटोग्राफर मार्गरेट बौर्के व्हाइट ने ली थी। इसमें गांधी गद्दे पर बैठकर खबर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके आगे चरखा रखा है।
 
तस्वीर भारत के नेताओं पर एक लेख के लिए ली गई थी, लेकिन इसके प्रकाशित होने के दो वर्ष से पहले और गांधी की हत्या के बाद इसे श्रद्धांजलि के रूप में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। पत्रिका ने कहा, बहुत जल्द ही यह अमर हो चुकी एक तस्वीर बन गई थी।
 
टाइम के संकलन में 1820 के दशक से 2015 तक की अवधि में ली गई सबसे मशहूर और इतिहास को बदलने वाली 100 तस्वीरों को शामिल किया गया है। जिस समय ये तस्वीरें ली गई थी उस समय यह लोगों के मन में रच-बस गई थीं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »