19 Apr 2024, 05:43:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फार्च्यून: 'बिजनेस पर्सन ऑफ दि ईयर' की सूची में चार भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2016 10:24AM | Updated Date: Dec 1 2016 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, मास्टरकार्ड के अजय बंगा, एचडीएफसी के एमडी आदित्य पुरी सहित भारत में जन्में चार सीईओ को फॉर्च्यून की ‘बिजनेस पर्सन आॅफ द ईयर’ सूची में स्थान मिला है।
 
मैगजीन ने नडेला को ग्रेट लीडर बताया है। बंगा, नडेला और पुरी के अलावा अमेरिका के मिलावाउकी स्थित वाटर हीटर बनाने वाली कंपनी एओ स्मिथ के सीईओ अजित राजेंद्र लिस्ट में जगह पाने वाले चौथे भारतीय हैं। फॉर्च्यून ने नडेला को पांचवीं, पुरी को 36वीं, राजेंद्र को 34वीं और बंगा को 40वीं रैंक दी है।  

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग टॉप पर
फॉर्च्यून की ओर से हर साल जारी होने वाली 50 ग्लोबल कॉरपोरेट हेड की लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पहले नंबर पर रहे।
 
बिजनेस के दिग्गजों के बारे में मैगजीन की राय
फॉर्च्यून ने कहा है कि 2014 में नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट की कमान संभाली है, तब से कंपनी की स्थिति में तेजी से सुधार देखा जा रहा है। पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मेर के हवाले से कहा है कि नडेला इस प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी के लिए ग्रेट लीडर हैं।

पुरी और बंगा की तारीफ
पुुरी के बारे में फार्च्यून ने कहा कि पुरी एचडीएफसी बैंक की दो दशकों से कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने चार करोड़ डॉलर के रेवेन्यू वाले बैंक को  5.6 अरब डॉलर वाले बैंक के रूप में तब्दील कर दिया। मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा के बारे में मैगजीन ने कहा कि बंगा कैशलेस वर्ल्ड के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। वह कंपनी के बिजनेस को बेहद तेजी के साथ एक्सपेंड करते रहे हैं।

राजेंद्र की लीडरशिप से डबल प्रॉफिट
अजित राजेंद्र की लीडरशिप में एओ स्मिथ का प्रॉफिट डबल हो गया। रिजल्ट यह रहा कि स्टॉक की कीमतें पहले के मुकाबले तीन गुना बढ़ चुकी हैंं। साथ ही कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका और चीन में तेजी से ग्रोथ दर्ज की है।
 
ये हैं टॉप टेन 
1. मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक के सीईओ
2. जेफे बेजोश अमेजन के सीईओ
3. मैरी डिलोन, अल्ट्रा ब्यूटी के सीईओ
4. लैरीपेज, अल्फाबेट इंक के सीईओ
5. सत्य नडेला, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ
6. ब्रैड स्मिथ, इनटुइट के सीईओ
7. जेन सुन हुआंग, एनवीडिया के सीईओ
8. चेंग वेई, दीदी चुशिंग के सीईओ
9. रोड्नी साक्स, मोन्सटर बेवरेज के सीईओ  
10. जैक मा, अलीबाबा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »