24 Apr 2024, 11:34:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक के निवर्तमान सेनाध्यक्ष ने भारत को चेतावनी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 5:12PM | Updated Date: Nov 29 2016 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के निवर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ ने अपने देश के कब्जे वाले कश्मीर में हिंसा के विरूद्ध भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर में हमारे धैर्य की नीति को हमारी कमजोरी नहीं समझी जानी चाहिए। उन्होंने कमर जावेद बाजवा को सेना की कमान सौंपते हुए कहा कि कश्मीर के मामले में हमारे धैर्य को कमजोरी समझना भारत के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में दुर्भाग्य से भारत ने कश्मीर में आक्रमक कदम उठाए हैं जिससे क्षेत्र की शांति के लिए खतरा पैदा हुआ है। पाकिस्तान के नए सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना की कमान संभालने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के समय सेना के दायित्व को कड़ी चुनौती वाला बताया और मीडिया से सहयोग की अपील की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »