29 Mar 2024, 05:11:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत से बिना शर्त बातचीत करने के लिए तैयार पाक: अब्दुल बासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 3:03PM | Updated Date: Nov 28 2016 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। सीमा पर जारी भारी गोलीबारी के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि उनकी सरकार हिंदुस्तान के साथ बिना शर्त बातचीत करने को तैयार है। बासित ने कहा- अगर भारत चाहेगा, तो पाकिस्तान हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में बातचीत करने के लिए तैयार है। पंजाब के अमृतसर में अगले हफ्ते हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस होगी। 
 
बता दें कि पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित अगले हफ्ते हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। गौरतलब है कि उरी में भारतीय सैन्य ठिकाने पर 18 सितंबर को हुए हमले और इसके जवाब में 10 दिन बाद सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमले के बाद से भारत एवं पाकिस्तान के बीच का तनाव बढ़ा है। इसके बाद से सीमा पार से होने वाली गोलीबारी बढ़ी है और दोनों पक्षों के जवान एवं असैन्य नागरिकों की मौत की घटनाएं बढ़ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »