23 Apr 2024, 23:49:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में बिजली संयंत्र हादसा मामले में नौ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 11:59AM | Updated Date: Nov 28 2016 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की पुलिस ने गत सप्ताह दक्षिणी चीन में एक निर्माणाधीन बिजली संयंत्र दुर्घटना के मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। इस दुर्घटना में 74 लोगों की मौत हो गई थी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार हिरासत में लिए गए नौ लोगों में एक हेबई यीनींग टॉवर इंजिनियर का अध्यक्ष झांग शामिल है। बिजली संयंत्र बनाने का ठेका इसी कंपनी को मिला था। कंपनी के एक अधिकारी ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »