18 Apr 2024, 22:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में बिजली संयंत्र हादसा मामले में नौ लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 10:54AM | Updated Date: Nov 28 2016 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की पुलिस ने गत सप्ताह दक्षिणी चीन में एक निर्माणाधीन बिजली संयंत्र दुर्घटना के मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। इस दुर्घटना में 74 लोगों की मौत हो गई थी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार हिरासत में लिए गए नौ लोगों में एक हेबई यीनींग टॉवर इंजिनियर का अध्यक्ष झांग शामिल है। बिजली संयंत्र बनाने का ठेका इसी कंपनी को मिला था। कंपनी के एक अधिकारी ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।

शिन्हुआ ने बताया कि नौ आरोपियों को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और सभी को आपराधिक जांच का सामना करना पड़ेगा। लेकिन एजेंसी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। जांच जारी होने के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी प्रांत जियांगसी के फेंगचेंग विद्युत संयंत्र में गुरुवार को यह हादसा हुआ था। निर्माण कार्य के दौरान एक टावर क्रेन गिर जाने से पूरा निर्माणाधीन प्लेटफार्म ध्वस्त हो गया, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »