26 Apr 2024, 03:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

50 एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा इजरायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 10:44AM | Updated Date: Nov 28 2016 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

येरूशलम। इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन से 17 अतिरिक्त एफ-35 लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी प्रदान की है। सुरक्षा कैबिनेट के इस निर्णय के बाद इजरायल अब अमेरिका से कुल 50 एफ-35 लड़ाकू विमान  खरीदेगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि 17 अतिरिक्त लड़ाकू विमानों की खरीद का फैसला सर्वसम्मति ले लिया गया है।

गौरतलब है कि रक्षा कंपनी लॉकहीड अमेरिकी सेना के अलावा नौ अन्य देशों के लिए एफ-35 लड़ाकू विमान के तीन नए संस्करण तैयार कर रही है। लॉकहीड से एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने वाले देशों में ब्रिटेन, इटली, तुर्की, नीदरलैंड, नार्वे, आॅस्ट्रेलिया, जापान, इजरायल और दक्षिण कोरिया भी शामिल हैं। इस साल के अंत तक इजरायल को दो लड़ाकू विमान मिलने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »