16 Apr 2024, 23:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नीदरलैंड में 190000 बत्तखों को बर्ड फ्लू की वजह से मारा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 10:04AM | Updated Date: Nov 27 2016 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एम्स्टर्डम। नीदरलैंड के छह फार्मों में बर्ड फ्लू फैलने के कारण लगभग एक लाख 90 हजार बत्तखों को मार दिया गया है।
 
गत कुछ सप्ताह में डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी और स्वीडेन में एच-5एन-8 वायरस फैलने की रिपोर्टें सामने आई थी। नीदरलैंड के अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि एमस्टर्डम से 70 किलोमीटर दूर बिड्डिनघुइजेन गांव के पॉल्ट्री फार्म से किस तरह के वायरस पाए गए। वायरस की पुष्टि वाली जगह से करीब एक किलोमीटर के दायरे में एक ही कंपनी के छह फार्मों के  बत्तखों को मारा गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि वे लोग प्रभावित क्षेत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में बर्ड फ्लू की जांच कर रहे हैं और दस किलोमीटर के दायरे में पॉल्ट्री प्रोडक्ट की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »