24 Apr 2024, 09:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एफिल टॉवर की सीढ़ी का टुकड़ा 3.7 करोड़ में बिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2016 10:22AM | Updated Date: Nov 26 2016 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के एफिल टॉवर की घुमावदार सीढ़ी का एक टुकड़ा मंगलवार को नीलाम किया गया। नीलामी में इस टुकड़े की कीमत 5,51,620 डॉलर (करीब 3.77 करोड़ रुपए) लगाई गई। इसे एक एशियाई संग्रहकर्ता ने खरीदा।
 
लंदन के आर्टकुरियल ऑक्शन हाउस ने बताया कि 14 कदमों की यह सीढ़ी 2.6 मीटर लंबी है। यह 1889 में निर्मित पेरिस के ऐतिहासिक 'फ्रेंच आयरन लेडी' की दूसरी और तीसरी मंजिलों जुड़ी हुई थी। ऑक्शन हाउस के अनुसार इसके विभिन्न खंडों को पूरे विश्व के प्रतिष्ठित स्थलों पर प्रदर्शित किया गया है।
 
इसके एक टुकड़े को जापान के यामानाशी में फाउंडेशन योइशी और अन्य को न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »