24 Apr 2024, 15:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर की रेस में पीएम मोदी सबसे आगे, ट्रंप पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 7:37PM | Updated Date: Nov 25 2016 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। 'टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर' की रेस में प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे है। बताया जा रहा है कि'टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए हो रहे पोल में नरेंद्र मोदी सबसे आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी नए रेस में विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे, अमेरिका में प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को भी पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मोदी को 11% वोट मिले हैं। असांजे 9% वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को 8% वोट मिले हैं। पिछले हफ्ते असांज पहले नंबर पर और ट्रम्प दूसरे नंबर पर थे। तब असांजे को 12% और ट्रम्प को 11% वोट मिले थे। अभी यह वोटिंग 4 दिसंबर तक चलेगी। 7 दिसंबर को पर्सन ऑफ द ईयर का नाम एलान किया जाएगा। 2015 का पर्सन ऑफ द ईयर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को चुना गया था।
 
'टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर' की रेस
 मोदी को 11% वोट मिले हैं।  9% वोट के साथ असांजे दूसरे नंबर पर हैं। अमेरिका के नव निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को 8% वोट मिले हैं। अमेरिका के जिमनास्ट सिमोन बिल्स और म्यूजिकल शो हैमिल्टन बनाने वाले लिन-मैन्युल मिरांडा को 6% वोट मिले हैं। राष्ट्रपति ओबामा और नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग को सिर्फ 1% वोट मिले हैं। सिंगर बियोंसे नोल्स को 2% वोट मिले हैं।
टाइम हर साल ऐसे शख्स को 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' चुनता है, जो पॉजिटिव या निगेटिव रूप से पिछले साल सबसे ज्यादा खबरों में रहा हो। 'पर्सन ऑफ द ईयर' का नाम टाइम मैगजीन के एडिटर्स तय करते हैं, लेकिन इस पोल के जरिए पाठकों को अपनी राय रखने का मौका मिलता है। यह वोटिंग 4 दिसंबर को अमेरिकी वक्त के तहत रात 11:59 बजे खत्म होगी। टाइम पर्सन ऑफ द ईयर का नाम 7 दिसंबर को डिक्लियर किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »