20 Apr 2024, 10:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूनान के प्रवासी शिविर आग लगने से दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 9:59AM | Updated Date: Nov 25 2016 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। यूनानी द्वीप लेसवोस में एक प्रवासी शिविर में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोरिया में प्रवासी शिविर के एक टेंन्ट में लगी आग की चपेट में आ जाने से एक 66 वर्षीय महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। 
     
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस और प्रवासियों के बीच झड़पें भी हुई। यूनानी द्वीप लेसवोस पर लगभग 6000 से अधिक प्रवासी फंसे हुए हैं जो उसकी क्षमता से दोगुना है। यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच हुए एक समझौते के मुताबिक हजारों प्रवासी और शरणार्थी लेसवोस समेत पांच द्वीपों पर बने शिविरों में शरण ले रहे हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »