25 Apr 2024, 22:43:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएस ने की 15 इराकी सैनिकों की गला काटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 10:44AM | Updated Date: Nov 24 2016 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोसुल। इराक के मोसुल शहर में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकवादियों ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए 15 इराकी सैनिकों के सर धड़ से अलग कर दिए और इसके बाद वह सैनिकों के शवों को ले कर शहर भर में घूमे।  
      
अरा न्यूज के अनुसार आतंकवादियों ने सैनिकों की हत्या करने के बाद उनके शवों का संकटग्रस्त शहर के मुख्य मार्गों से जनाजा भी निकाला। निनवेह मीडिया सेंटर के प्रमुख राफत अल-जरारी ने बताया कि आतंकवादियों की इस हरकत को सैकड़ों लोगों ने देखा।
    
दक्षिण-पश्चिमी मोसुल में पिछले सप्ताह हुई झड़पों के बाद आतंकवादियों ने सैनिकों को कैद कर लिया था। इस घटना की परवाह न करते हुए इराकी सेना लगातार मोसुल के पूर्वी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है। गौरतलब है कि जून 2014 में आइएस ने मोसुल पर कब्जा कर उसे अपनी राजधानी घोषित कर दिया था जिसके बाद से ही इस क्षेत्र में संघर्ष जारी है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »