28 Mar 2024, 17:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में निर्माणाधीन बिजली संयंत्र में दुर्घटना, 40 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 10:07AM | Updated Date: Nov 24 2016 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के पूर्वी जियांगशी प्रांत में बिजली संयंत्र के प्रशीतन टावर में निर्माणाधीन प्लैटफॉर्म के आज गिर जाने से 40 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुर्घटना फेंगचेंग में सुबह सात बजे के करीब हुई जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

चीन के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण दुर्घटनाएं होना आम बात होती जा रही है और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा के उच्चस्तरीय मानकों के अभाव के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले वर्ष तियांजिन शहर में रासायनिक विस्फोट में 170 लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि संबंधित अधिकारी इस भीषण दुर्घटना से सबक लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »