25 Apr 2024, 06:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल की शिया मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट में 27 मरे,35 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 12:33PM | Updated Date: Nov 22 2016 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट में 27 व्यक्तियों की मौत हो गयी और 35 घायल हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मृतकों की संख्या 40 और घायलों की तादाद 80 बताई है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि आत्मघाती हमलावर ने बकीर अल ओलूम मस्जिद में आयोजित समारोह के दौरान विस्फोट किया । काबुल पुलिस के अपराध जांच विभाग ने बताया है कि हमले में 27 लोगों की मौत तथा 35 व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »