29 Mar 2024, 01:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जनरल राहिल शरीफ की विदाई यात्रा शुरू,जाने कब होगे रिटायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 11:32AM | Updated Date: Nov 22 2016 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए 29 नवंबर को अपने पद से रिटायर होने जा रहे हैं। रिटायर होने से पहले जनरल शरीफ ने अलग-अलग सैन्य यूनिटों में अपना विदाई दौरा शुरू कर दिया है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने कहा, 'सेना प्रमुख ने आज लाहौर से अपने विदाई दौरे की शुरुआत की।'

जनरल राहिल ने कहा शांति और स्थिरता को साथ हासिल करना साधारण काम नहीं था। हमारे बलिदानों और संयुक्त राष्ट्रीय संकल्प ने देश के सामने पेश आई सभी चुनौतियों का सामना करने में मदद की। शुक्रवार को जनरल राहिल लाहौर में गर्वमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी का दौरा किया। जनरल राहिल ने कॉलेज की पढ़ाई यहीं से की थी। इस मौके पर जनरल राहिल ने छात्रों और टीचर्स के साथ मुलाकात की।

सरकार और सैन्य सूत्रों के मुताबिक, अगले सेना प्रमुख का नाम भी तय किया जा चुका है और इसके लिए राहिल शरीफ से भी सलाह ली गई है, लेकिन इसकी घोषणा 29 नवंबर को जनरल शरीफ के रिटायरमेंट के समय ही की जाएगी। कयास लगाया जा रहा था कि राहिल शरीफ का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि जनरल शरीफ को पाक सेना का प्रमुख रहने दिया जाए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »